ETWARI SEWA SANSTHAN द्वारा 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर नव उद्यान पार्क, अंबेडकर कॉलोनी, अंधेरिया मोड़, छतरपुर, नई दिल्ली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं एक्यूप्रेशर, आहार चिकित्सा तथा आयुर्वेद से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही BP, ब्लड शुगर और बच्चों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जाँच के महत्व को समझाना था।
संदेश: समय पर जाँच, बेहतर स्वास्थ्य।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
·
ETWARI SEWA SANSTHAN